उत्तर प्रदेशराज्य

ग्रेटर नोएडा को मिली मेट्रो विस्तार की सौगात, बोड़ाकी तक चलेगी मेट्रो – केंद्र की मंजूरी

ग्रेटर नोएडा
 उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को जाममुक्त बनाने और लोगों के सफर को आरामदायक करने के लिए लंबे समय से मेट्रो विस्तार परियोजना की मांग की जा रही है। लोगों की मांग ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो विस्तार की है। हालांकि, ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक के अहम रूट पर मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट को मंजूरी आखिरकार मिल गई है। इस पर भी लंबे समय से चर्चा चल रही थी। इस रूट पर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय शहरी विकास और आवास मंत्रालय से मंजूरी मिलने की खबर है। इस रूट पर मेट्रो के चालू होने से ग्रेटर नोएडा से नोएडा और दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा।

2.6 किमी का एलिवेटेड रूट
प्रस्तावित मेट्रो रूट ग्रेटर नोएडा सेक्टर 51 स्थित डिपो से शुरू होकर जुनपत होते हुए बोड़ाकी तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई 2.6 किलोमीटर होगी। इस पर दो स्टेशनों जुनपत और बोड़ाकी का निर्माण कराया जाएगा। बोड़ाकी स्टेशन को एक बड़े मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। वहां ट्रेन, मेट्रो, अंतरराज्यीय बस अड्डा, होटल और स्थानीय परिवहन की सुविधाएं मौजूद होंगी।इस रूट के निर्माण पर करीब 416 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। परियोजना की लागत 500 करोड़ रुपये से कम है। इसलिए इसे कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत नहीं है। इससे प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू होने की संभावना है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को रूट के लिए डिजाइन कंसल्टेंट की नियुक्ति करनी है। इसके लिए अब रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल यानी आरएफपी जारी किया जाएगा।

2031 तक मेट्रो दौड़ने का दावा
ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक केंद्र सरकार की ओर से मेट्रो परियोजना के विस्तार को लेकर डेडलाइन तय की गई है। 2031 तक इस रूट पर मेट्रो के दौड़ाने का दावा किया गया है। बोड़ाकी रूट के अलावा बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो विस्तार की भी तैयारी है।

मेट्रो प्राधिकरण की ओर से इन दोनों रूटों की डीपीआर पहले ही सरकार को भेजी जा चुकी है। नोएडा मेट्रो रेल प्राधिकरण की ओर से लगातार इस मेट्रो रूट को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष लगातार योजना पेश की जा रही थी। आखिरकार इस पर मंजूरी मिल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button